खेलताज़ा खबरें

IND vs NZ 3rd ODI: भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 220 रनों का लक्ष्य, सुंदर ने जड़ा अर्धशतक

IND vs NZ 3rd ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को 220 रनों का लक्ष्य दिया है.

 

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की पूरी टीम 47.3 ओवर में 219 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. भारत की ओर से एक सहज पारी खेलते हुए वॉशिंगटन सुंदर ने 51 रन बनाए. इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने अपनी टीम के लिए कुल 49 रन की पारी खेली. वहीं एक बार फिर टीम इंडिया के चर्चित प्लेयर पंत टीम के लिए कुछ खास नहीं कर सके और 10 रन बनाकर आउट हो गए

 

न्यूजीलैंड की ओर से एडम मिल्ने और डेरिल मिशेल को 2-2 विकेट मिला. एक विकेट साउदी और लॉकी फर्ग्यूसन के खाते में भी आया. इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था.

 

भारत (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन (c), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (w), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

 

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (c), डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (w), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button