नई दिल्ली: श्रद्धा वालकर की निर्मम हत्या करने वाले आरोपी आफताब ने पॉलीग्राफ टेस्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे किए है. सूत्रों के हवाले से मिल रही खबर के मुताबिक अफताब ने पॉलीग्राफ टेस्ट में कबूल किया है कि उसने श्रद्धा की हत्या की.
बता दें कि पॉलीग्राफ टेस्ट में आरोपी आफताब ने यह कबूल किया कि उसने श्रद्धा की हत्या की. साथ ही उसने यह भी बताया कि उसने हत्या के बाद श्रद्धा के अंगों को जंगल में फेंक दिया. इतना ही नहीं आरोपी ने कई अन्य लड़कियों के साथ अपने संबंध होने की बात भी कबूली है.
#ShraddhaMurderCase | आरोपी आफताब पूनावाला ने कबूल किया है कि उसने श्रद्धा की हत्या की और उसके शरीर के अंगों को जंगल में फेंक दिया। उसने कई लड़कियों से संबंध होने की बात भी कबूली है: सूत्र ANI pic.twitter.com/WgKMt8EfBA
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) November 30, 2022
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है