ताज़ा खबरें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया बड़ा ऐलान, कन्नौज सीट से लड़ेंगे लोकसभा 2024 का चुनाव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया बड़ा ऐलान, कन्नौज सीट से लड़ेंगे लोकसभा 2024 का चुनाव

 

देश में साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बड़ा ऐलान किया है। अखिलेश यादव ने यह ऐलान 2024 के लोकसभा के चुनाव को लेकर किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में वह वहीं से चुनाव लड़ेंगे जहां से उन्होंने पहली बार चुनाव लड़ा था। अखिलेश यादव ने कन्नौज सीट को लेकर यह संकेत दिया है।

गुरुवार को मीडिया से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने खाली बैठ के क्या करूंगा… चुनाव ही तो लड़ लूंगा. हमारा काम ही है चुनाव लड़ना है. उन्होंने कहा कि जहां से पहली बार चुनाव लड़ा था, वहीं से लड़ लूंगा। वैसे पार्टी ही तय करेगी कि चुनाव में क्या करना है।

बता दें कि अखिलेश यादव ने अपना राजनीतिक सफर कन्नौज लोकसभा सीट से किया था, जहां से साल 2000 में उपचुनाव में सासंद चुने गए थे. इसके बाद 2004 में दोबारा और 2009 में तीसरी बार लोकसभा सांसद चुने गए थे. साल 2012 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए थे, जिसके बाद कन्नौज लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button