ताज़ा खबरें

तमिलनाडु में भारी बारिश, पांच ज़िलों में बाढ़ की चेतावनी

तमिलनाडु में भारी बारिश, पांच ज़िलों में बाढ़ की चेतावनी

तमिलनाडु में बारिश का सिलसिला जारी है। राज्य के मयिलादुथुराई के सिरकाली में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। इलाके में जलभराव हो गया है। जिस कारण लोगों को समस्या हो रही है। इसी दौरान एक तस्वीर सामने आई जहां लोग अपने पालतू को एक तरफ से दूसरी तरफ ले जाने के लिए कार्टन का सहारा लेते दिखे।

राज्य में भारी बारिश के कारण सरकार ने सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही TNDTE GTE एग्जाम को भी कैंसिल कर दिया है। अब ये एग्जाम 19 और 20 नवंबर को होने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि श्रीलंका के तट पर बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र (LPA) बना हुआ है। यह अगले 24 घंटे में चेन्नई के तटों की ओर मूव करेगा, जिससे भारी बारिश हो सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, मौसम विभाग ने पांच ज़िलों में भारी बारिश से बाढ़ की चेतावनी दी है। इसके साथ ही अगले 3 दिन में राजधानी चेन्नई में 200-300 ML बारिश की संभावनाएं है। वहीं कुछ इलाकों में यह बढ़कर 400 ML तक पहुंच सकती है। बारिश के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने 23 जिलों में स्पेशल इंतजाम शुरू कर दिए हैं। सभी कलेक्टरों को फील्ड में ही रहने के लिए कहा गया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button