NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: बंगाल की घटना पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए जा रहे भाषण के वीडियो को मोरबी घटना का बताकर किया जा रहा हैं वायरल, पढ़ें पूरा सच

फैक्ट चेक: बंगाल की घटना पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए जा रहे भाषण के वीडियो को मोरबी घटना का बताकर किया जा रहा हैं वायरल, पढ़ें पूरा सच

 

सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी एक पुल टूटने की घटना का जिक्र करते हुए घटना की वजह प्रदेश के ‘भ्रष्टाचार’ को बता रहे हैं। वीडियो में पीएम मोदी पुल टूटने की घटना को ‘एक्ट ऑफ़ गॉड नहीं बल्कि एक्ट ऑफ़ फ्रॉड’ बताते हुए प्रदेश सरकार की आलोचना करते नजर आ रहे हैं।

इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर गुजरात के मोरबी में मच्छू नदी पर बने केबल ब्रिज के टूटने की घटना से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। दरअसल, बीते 30 अक्टूबर को मोरबी जिले की मच्छू नदी पर बने केबल ब्रिज के टूट जाने से एक बड़ा हादसा हो गया था। इस हादसे में अबतक 135 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं कई लोगों के लापता होने की भी खबर है।

फेसबुक पर पीएम मोदी के इस वायरल वीडियो को शेयर कर लिखा गया है कि,’मोरबी (गुजरात) में 5 दिन पहले करोड़ो रूपये की लागत से रिपेयर किया गया केबल ब्रिज टूटा ! 400 लोग नदी में गिरे ! 60 से अधिक मासूमो की मौत! मितरों ये एक्ट ऑफ गॉड नहीं एक्ट ऑफ फ्रॉड है !’

  फेसबुक पोस्ट का वायरल लिंक यहाँ देखें।

 

फैक्ट चेक 

 

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो बंगाल में हुई पुल टूटने की घटना से जोड़कर शेयर किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पीएम मोदी के इस वीडियो के साथ शेयर किए जा रहे दावे को पढ़ने पर हमें इसके भ्रामक होने की आशंका हुई। जिसके बाद हमने अपनी पड़ताल की। पड़ताल के दौरान हमने सबसे पहले InVid टूल की सहायता से वीडियो को कुछ कीफ्रेम में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया। इस दौरान हमें वायरल वीडियो क्लिप फेसबुक पर Naveen Sheoran नामक फेसबुक प्रोफाइल पर मिली, जहां उसने वायरल क्लिप को वायरल दावे के साथ ही शेयर किया था।

गौरतलब है कि फेसबुक यूजर नवीन द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में पीएम मोदी की इस सभा की जानकारी भी प्रसारित की गयी है। यहाँ वीडियो के एक कोने में सभा की जानकारी देते हुए बताया गया है कि पीएम मोदी की यह सभा अप्रैल 07, 2016 के दौरान की है, जो मदारीहाट, पश्चिम बंगाल में आयोजित की गयी थी। प्राप्त वीडियो को पूरा देखने पर हमने जाना कि पीएम मोदी पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी की सरकार पर धावा बोल रहे थे।

इसके बाद हमने गूगल पर बारीकी से तथ्यों को खोजना शुरू किया, जिसके बाद हमें ANI के अधिकारी ट्विटर हैंडल पर वायरल वीडियो मिला। जिसे Apr 7, 2016 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो में पीएम मोदी को वायरल वीडियो वाली बात बोलते हुए साफ़-साफ़ सुना जा सकता।

https://www.youtube.com/watch?v=OeO2AXaMTH8

इसके साथ ही साथ हमें वायरल वीडियो Narendra Modi के अधिकारी यूट्यूब चैनल पर भी मिला। प्राप्त वीडियो में वायरल वीडियो वाली क्लिप को 12 मिनट 40 सेकंड पर देखा जा सकता है।

 

पड़ताल के दौरान उपरोक्त मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि 6 साल पुराना है, पीएम मोदी मोरबी जिले में टूटे केबल ब्रिज की नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल में टूटे पुल का जिक्र कर रहे थे।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button