भारत

अंकिता भंडारी हत्याकांड मामला: प्रशासन ने मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के रिसॉर्ट पर चलाया बुलडोजर

उत्तराखंड: ऋषिकेश में अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को लेकर लोगों में आक्रोष की लहर है. कुछ दिन पहले लापता हुई अंकिता के शव के तलाश में जुटी पुलिस ने आज शव को बरामद कर लिया है. वहीं इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के वनतारा रिसॉर्ट पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया.

हत्याकांड मामले में DM विजय कुमार जोगदंडे ने जानकारी देते हुए बताया कि, अंकिता भंडारी का शव आज सुबह बरामद किया गया. मृत अंकिता भंडारी के परिवार के सामने शव का पंचनामा किया गया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

 

उन्होंने आगे कहा, “जो भी अनियमित रिसॉर्ट बने होंगे उन्हें एक अभियान के तहत चिन्हित किया जाएगा और अवैध पाए जाने पर उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. अभी जांच जारी है उसे देखते हुए इसे सील किया जा रहा है. जांच पूरी होने के बाद सभी और प्रकरणों का भी इसमें खुलासा कर कार्रवाई की जाएगी.”

 

वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना में दुख व्यक्त करते हुए कहा, बहुत दुखद घटना है और मन व्यथित है. अंकिता का शव मिल गया है और सभी आरोपियों के ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई हो इसके लिए हमने DIG पी. रेणुका देवी के नेतृत्व में SIT का गठन किया है जो पूरे मामले की तह तक जाएगी और आरोपियों को सज़ा दिलाएगी.

 

साथ ही उन्होने अवैध रिजॉर्ट पर कड़ी कार्रवाई की बात पर जोर ड़ालते हुए कहा, राज्य में जितने अवैध रिजॉर्ट बने हैं उस पर सभी ज़िलाधिकारियों को कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं. अंकिता हत्याकांड में जिन लोगों का रिजॉर्ट है उसपर भी कार्रवाई हुई है. वहां फॉरेंसिक और कई जांच होनी है इसलिए अभी सील करने की कार्रवाई की गई है.

 

 

 

 

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button