ताज़ा खबरें

सात सितम्बर को होगा एपल iPhone 14 Launch इवेंट, जानिए प्री-बुकिंग, कीमत और फीचर्स से जुड़ी खास बातें

सात सितम्बर को होगा एप्पल iPhone 14 Launch इवेंट, जानिए प्री-बुकिंग, कीमत और फीचर्स से जुड़ी खास बातें

अमेरिका की प्रसिद्ध टेक कंपनी Apple से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आयी है। एप्पल जल्द ही अपने आईफोन की 14 सीरीज लॉन्च करने जा रही है।  आमतौर पर Apple iPhone से जुड़े इवेंट 12-15 सितंबर के बीच करता था, लेकिन इस बार कंपनी ने अपने इवेंट को पहले आयोजित करने का फैसला लिया है। एपल का इवेंट 7 सितंबर 2022 को होने जा रहा है। बता दें सात सितंबर को होने वाले इस इवेंट में एप्पल अपने iPhone की 14th सीरीजी को लांच करेगा।

इवेंट में एप्पल आईफोन 14 सीरीज में 4 मॉडल्स पेश किए जाएंगे। इनमें आईफोन 14, आईफोन 14 मैक्स, आईफोन 14 प्रो और आईफोन 14 प्रो मैक्स रहेंगे। आईफोन 14 प्रो की शुरुआती कीमत करीब 88 हजार रुपये हो सकती है जबकि आईफोन 14 प्रो मैक्स की कीमत 96 हजार रुपये हो सकती है।

नए iPhone मॉडल के अलावा इस इवेंट में iPad 10.2 (10th जेनरेशन), iPad Pro 12.9 (6th जेनरेशन) और iPad Pro 11 (4th जेनरेशन) की लॉन्चिंग की भी उम्मीद है। सबसे लो मॉडल के आईपैड को Apple A14 चिप और टाईप-सी पोर्ट के साथ लॉन्च किया जा सकता है, जबकि iPad Pro मॉडल को लेकर उम्मीद है कि इसे M2 चिप के साथ पेश किया जाएगा।  iPhone 14 Launch इवेंट का आयोजन 7 सितंबर को रात में 10.30 बजे शुरू होगा। इवेंट का आयोजन ऑनलाइन किया जा रहा है।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button