Hindi Newsportal

देर रात नकाबपोश बदमाशों ने दिल्ली के जेजे कॉलोनी में की फायरिंग, दो की मौत

फायरिंग
0 331

देर रात नकाबपोश बदमाशों ने दिल्ली के जेजे कॉलोनी में की फायरिंग, दो की मौत

दिल्ली के जेजे कॉलोनी से फायरिंग की घटना सामने आ रही हैं। यह मामला मुंडका थाना क्षेत्र का है। जहां बक्करवाला स्थित जेजे कॉलोनी क्षेत्र में अज्ञात नकाबपोश बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल बताया जा रहा है। मुंह ढके होने के कारण बदमाशों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घायल की हालत चिंताजनक है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक पहली नजर में यह मामला सट्टेबाजी की रंजिश से जुड़ा हो सकता है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया है। आसपास के इलाके की सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है।  साथ ही पड़ोसियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि घटना बी-582, जे.जे. कॉलोनी बक्करवाला में हुई है। कॉलोनी बक्करवाला में हुई है. मृतकों में जोगेंडर पुत्र सतीश कुमार (उम्र 40-45 वर्ष) निवासी बी-239 जेजे कॉलोनी बक्करवाला, मंगल (उम्र 60 वर्ष) पुत्र भोला राम निवासी बी-288 जेजे कॉलोनी बक्करवाला शामिल है। वहीं फायरिंग में मोहनलाल पुत्र चंद्रभान निवासी ए-598 जेजे कॉलोनी बक्करवाला घायल हुआ है, जिसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।