ताज़ा खबरें

बीजेपी का आप पर पलटवार, अरविंद केजरीवाल को बताया आबकारी घोटाले का सरगना

नई दिल्ली: बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर छापेमारी को लेकर आप पर निशाना साधा और कहा कि वह दिल्ली शराब घोटाले में नंबर 1 आरोपी नहीं हैं, लेकिन अरविंद केजरीवाल किंगपिन हैं.

 

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया द्वारा पीसी में बीजेपी पर आरोप लगाने के बाद बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने आप (AAP) पर निशाना साधते हुए कहा, अगर शराब नीति ठीक थी तो आपने वह वापस क्यों ली? आप की हालत ऐसी थी कि अगर चोरी को दाढ़ी में तिनका दिखा तो उसने बचने के लिए दाढ़ी मुंडवा ली वैसे ही मनीष सिसोदियो और अरविंद केजरीवाल जी को जब शराब नीति में भ्रष्टाचार दिखा तो शराब नीति वापस ले ली.

 

उन्होंने आगे कहा, अगर मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को रिटेल में अनुमति नहीं थी तो इस नीति के तहत क्यों अनुमति दी गई? कार्टेल कंपनियों को ठेका क्यों दिया गया? ब्लैक लिस्टेड कंपनियों को ठेका दिया गया या नहीं? यह आम आदमी पार्टी की सरकार रेवड़ी सरकार और बेवड़ी सरकार है.

 

मंत्री अनुराग ठाकुर ने आगे मनीष सिसोदिया पर कटाक्ष करते हुए कहा, कि मनीष सिसोदिया जी ने तो अब अपने नाम की स्पेलिंग भी शायद बदल ली है. अब इनका अगला आ गया है M O N E Y SHH: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button