ताज़ा खबरें

AAP सांसद राघव चड्ढा का बयान, आम आदमी पार्टी की तरक्की से डरती है BJP

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच की जंग दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर पर आज हुई सीबीआई रेड के बीच और बढ़ती नजर आ रही है. आम आदमी पार्टी लगातार केंद्र पर निशाना साध रही है.

 

AAP सांसद राघव चड्ढा ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि, जब से अरविंद केजरीवाल जी ने पंजाब में सरकार बनाई, पूरे देश में केजरीवाल लहर फैल गई और 130 करोड़ लोगों के दिल में केजरीवाल जी की जगह बनती जा रही है. आज हर जगह लोग केजरीवाल जी और केजरीवाल शासन के मॉडल की बात कर रहे हैं.

उन्होंने आगे कहा, उन्होंने (भाजपा) CBI जैसी एजेंसियों को हमारे नेताओं पर छोड़ दिया है. एक ही मकसद है कि केजरीवाल को खत्म करो. ये कोई इत्तेफाक नहीं है कि दुनिया के सबसे शक्तिशाली माने जाने वाले देश अमेरिका के सबसे बड़े अखबार ने पहले पन्ने पर मनीष सिसोदिया जी की फोटो छापती है और केजरीवाल शासन मॉडल, शिक्षा क्रांति के बारे में लिखा जाता है और अगले ही दिन CBI मनीष सिसोदिया जी के घर पहुंच जाती है.

 

हम 2 मॉडल-शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा की बात करते थे. इसे रोकने के लिए स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को जेल में बंद कर दिया और अब मनीष सिसोदिया को भी जेल भेजने की तैयारी हैं. वे दोनो मॉडल को नष्ट करना चाहते हैं ताकि केजरीवाल मॉडल नष्ट हो जाए.

 

आज से पहले अक्सर चुनावों में कहा जाता था कि मोदी बनाम कौन? आज, पंजाब की जीत के बाद लोग कहने लगे हैं कि विकल्प हमें मिल गया और उस विकल्प का नाम है अरविंद केजरीवाल. आज अरविंद केजरीवाल जी की बढ़ती लोकप्रियता को देख भाजपा और प्रधानमंत्री जी डर गए हैं: AAP सांसद राघव चड्ढा

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button