ताज़ा खबरें

पंजाब और हरियाणा के किसान पहुंचे लखीमपुर, 75 घंटे के महाधरने में हुए शामिल, यह हैं मांगे

पंजाब और हरियाणा के किसान पहुंचे लखीमपुर, 75 घंटे के महाधरने में हुए शामिल, यह हैं मांगे

 

पंजाब और हरियाणा के हजारों किसान उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी पहुंच रहे है। यहाँ अनाज मंडी में किसानों ने 75 घंटे का महाधरना शुरू किया है। यह धरना 21 अगस्त तक चलेगा। इसी धरने में शामिल होने पंजाब और हरियाणा के हजारों किसान आज लखीमपुर खीरी पहुंचे हैं। इस धरने की अगुवाही करने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के सैकड़ों किसान लखीमपुर पहुंच रहे हैं। इस धरने में किसान नेता राकेश टिकैत, दर्शन पाल, जोगेन्द्र उग्राहा, योगेंद्र यादव, मेधा पाटकर जैसे बड़े चेहरे भी शामिल होंगे।

 

इस महाधरने की यह हैं प्रमुख मांगें 

किसानों की प्रमुख मांग तीन कृषि कानूनों के खिलाफ हुए किसान आंदोलन को खत्म किए जाने के लिए सरकार की ओर से किए गए वादों को पूरा करना है।

  • बेगुनाह किसनों की रिहाई और केंद्र गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त किया जाए
  • 14 दिनों में गन्ना भुगतान और गन्ना किसानों का बकाया भुगतान
  • सभी फसलों पर MSP दी जाए
  • किसान आंदोलन में किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं
  • तिकुनिया समझौते के तहत घायल हुए किसानों को 10 लाख का मुआवजा मिले
  • जिले में फसल खरीद केंद्र की संख्या बढ़ाई जाए
  • किसानों की सिंचाई के लिए फ्री बिजली
  • जंगलात विभाग द्वारा किसानों को दिए गए नोटिस रद्द कर सभी किसानों को उन जमीनों पर मालिकाना हक दिया जाए

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button