Hindi Newsportal

COVID-19 Update: भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 12,608 नए मामले दर्ज

corona : (File Photo,ANI)
0 226

COVID-19 Update: भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 12,608 नए मामले दर्ज

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 12,608 नए मामले सामने आए हैं। अब देश में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 1,01,343 हो गई है।

पूरे भारत में अबतक कुल मौतों का आंकड़ा 5,27,206 पर पहुंच गया है। वहीं 16,251 लोग पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होकर घर पहुंच गए।

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों की माने तो देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1,01,343 हो गई है। महामारी शुरू होने के बाद से लेकर अब तक भारत में कुल 4,36,70,315 लोगों ने कोरोना वायरस से ठीक होने में सफलता पाई है। देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 2,08,95,79,722 डोज लगाई जा चुकी है।