ताज़ा खबरें

यूपी बीएड 2022 का रिजल्ट घोषित, प्रयागराज की रागिनी यादव ने किया टॉप

यूपी बीएड 2022 का रिजल्ट घोषित, प्रयागराज की रागिनी यादव ने किया टॉप

आज यानी 5 अगस्त को उत्तर प्रदेश बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2022 के परिणाम महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय (एमजेपीआरयू), बरेली द्वारा घोषित कर दिए गए हैं। जिसके मुताबिक यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2022 की परीक्षा में प्रयागराज की रागिनी यादव ने टॉप किया है, एमजेपीआरयू ने जानकारी दी कि उन्हें 359.666 अंक प्राप्त हुए हैं।

यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2022 में सम्मिलित हुए 6 लाख से अधिक उम्मीदवारों अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट  upbed2022.in पर जा कर देख सकते हैं। परीक्षार्थी अपना परिणाम और स्कोर वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर देख सकते हैं।

देखे टॉपर्स की लिस्ट 

एमजेपीआरयू द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2022 में प्रदर्शन के आधार टॉप 10 टॉपर्स की सूची नीचे देखिए।

  • पहला स्थान – प्रयागराज की रागिनी यादव – 359.666 अंक
  • दूसरा स्थान – प्रयागराज की नीतू देवी – 358 अंक
  • तीसरा स्थान – प्रयागराज के अभय कुमार गुप्ता – 349.333 अंक
  • चौथा स्थान – आगरा के विश्वेंद्र शिंह – 348 अंक
  • पाचवां स्थान – वाराणसी की राधा पटेल – 346.66 अंक
  • छठवां स्थान – अलीगढ़ की पूजा रानी – 346.33 अंक
  • सातवां स्थान – वाराणसी की नन्दनी पटेल – 344 अंक
  • आठवां स्थान – आगरा की संजीदा मालिक – 342 अंक
  • नौवां स्थान – जौनपुर के परमानंद नागर – 341.33 अंक
  • दसवां स्थान – अलीगढ़ के पवन कुमार पुत्र – 341.33 अंक
Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button