Hindi Newsportal

सीएम केजरीवाल ने देशवासियों से की अपील, कहा ’14 अगस्त शाम 5 बजे तिरंगा लेकर गाए राष्ट्रगान’

0 529

सीएम केजरीवाल ने देशवासियों से की अपील, कहा ’14 अगस्त शाम 5 बजे तिरंगा लेकर गाए राष्ट्रगान’

इस साल भारत 15 अगस्त को देश की आजादी का 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस साल देश में स्वतंत्रा दिवस खूब धूमधाम से मनाया जायेगा, इसी के उपलक्ष में दिल्ली सरकार ने भी स्वतंत्रता दिवस के लिए तैयारी कर रही है। ऐसे में शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए देशवाशियों से अपील की है। उन्होंने ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शाम 5:00 बजे हर भारतवासी अपने हाथ में तिरंगा लेकर राष्ट्रगान गाए। उन्होंने कहा दिल्ली में हम इसके लिए बड़े स्तर पर तिरंगा बांटेंगे। 25 लाख तिरंगे दिल्ली सरकार दिल्ली में लोगों को बांटेगी।

 

सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि इसको लेकर दिल्ली में हम बहुत बड़े स्तर पर आयोजन होगा। 100 से ज्यादा जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान लोगों को तिरंगे बांटे जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो खुद तिरंगा का इंतजाम कर सकते हैं, हाथ से बना सकते हैं या खरीद सकते हैं, वह कर लें। जबकि, 25 लाख तिरंगे दिल्ली सरकार बांटेगी. सरकारी स्कूल में हर बच्चे को तिरंगा दिया जाएगा, ताकि वह अपने घर ले जाकर अपने परिवार के साथ हाथ में तिरंगा लेकर राष्ट्रगान गा सके और घर में तिरंगा लगा सके।