ताज़ा खबरें

मशहूर अदाकार दिवंगत किशोर कुमार का जन्मदिन आज, जानिए उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें

मशहूर अदाकार दिवंगत किशोर कुमार का जन्मदिन आज, जानिए उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें

मशहूर अदाकार किशोर कुमार का आज जन्म दिन है। आवाज के जादूगर, एक्टर, स्क्रीन राइटर, डायरेक्टर और फिल्म निर्माता किशोर कुमार का जन्म मध्य प्रदेश के खंडवा में 4 अगस्त 1929 को हुआ था। उनके गायन की शैली और कॉमेडी को लोग आज भी याद करते हैं। देश की पहली कॉमेडी फिल्म ‘चलती का नाम गाड़ी’ में किशोर कुमार ने अपने दोनों भाइयों अशोक कुमार और अनूप कुमार के साथ हास्य अभिनय के ऐसे आयाम स्थापित किए, जो आज भी मील का एक पत्थर हैं।

किशोर कुमार से जुड़ी कुछ रोचक बातें 

मध्य प्रदेश के खंडवा में रहने वाले एक बंगाली परिवार में किशोर कुमार का जन्म हुआ था। किशोर कुमार का असली नाम आभास कुमार गांगुली था। कुमार अपने बड़े भाई और उस दौर के सुपरस्टार अशोक कुमार यानी दादा मुनी से प्रभावित होकर सिंगर और एक्टर बने।

किशोर कुमार ने साल 1948 में फिल्म ‘जिद्दी’ में बतौर सिंगर अपना पहला डेब्यू दिया। इसी के बाद से वह लोगों में किशोर कुमार के नाम से प्रसिद्ध हुए दरअसल, जब उन्होंने अपना पहला डेब्यू किया तो लोगों को लगा कि उनका नाम भी अशोक कुमार से मिलता जुलता होना चाहिए। इसलिए उन्हें यह नाम दिया गया।

आपको जानकर हैरानी होगी कि किशोर कुमार ने अपने जीवन में 16 हजार फ़िल्मी गाने गाए। इतना ही नहीं अपने गानों और एक्टिंग के लिए उन्हें 8 बार फ़िल्म फेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। किशोर कुमार 1970 से 1987 के बीच सबसे महंगे गायक थे।

इसके अलावा किशोर कुमार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहे, उन्होंने अपने जीवन काल में चार शादियां करी थीं। महज 21 साल की उम्र में परिवार की मर्जी से किशोर कुमार की पहली शादी रुमा देवी से हुई थी। दूसरी शादी बॉलीवुड की उस दौर की सबसे खूबसूरत और सफल एक्ट्रेस मधुबाला से हुई थी। मधुबाला के गुजरने के कुछ साल बाद उन्होंने फिर से घर बसाने का विचार किया और साल 1976 में एक्ट्रेस योगिता बाली के साथ सात फेरे लिए। लेकिन अफसोस ये शादी बस 2 साल में ही टूट गई। इसके बाद उन्होंने साल 1980 में अपनी जिंदगी की चौथी और आखिरी शादी एक्ट्रेस लीना चंद्रावरकर से की थी

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button