ताज़ा खबरें

IndiGo लेकर आया “स्वीट 16” ऑफर, सिर्फ 1616 रुपए में लें उड़ान का मजा

नई दिल्ली: अपने 16 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में इंडिगो ने “स्वीट 16” वर्षगांठ की पेशकश की है. इंडिगो की इस इस्कीम के तहत इंडिगो उड़ान की कीमत 1616 रुपए तय की गई है. इंडिगो का यह ऑफर एक तय समय सीमा के तहत है. यानि आप इस ऑफर का लाभ आज यानि 3 अगस्त से 5 अगस्त तक उठा सकते हैं.

 

इंडिगो ने ट्वीट कर जानकारी दी, “हमारा स्वीट16 ऑफर यहां है, और हमारे पास कुछ मीठा लाए हैं. अपनी उड़ानें 1,616* रुपये से शुरू होने वाले किराए के साथ बुक करें. इंतजार न करें, क्योंकि यह ऑफर केवल 5 जुलाई तक है. आप 18 अगस्त 2022 से लेकर 16 जुलाई 2023 तक किसी भी दिन को सफर के लिए चुन सकते हैं.

इंडिगो के स्वीट 16 ऑफर अवधि के दौरान उड़ानों के लिए डिपार्चर की तारीख करीबन 15 दिन पहले की गई बुकिंग के लिए मान्य है, बशर्ते यात्रा की तारीख 18 अगस्त, 2022 से पहले और 16 जुलाई 2023 के बाद की न हो.

 

इंटरग्लोब एविएशन लिमिडेट ने अपनी बेवसाइट पर लिखा है कि 3 अगस्त 2022 को 23:59 बजे से शुरू होकर 5 अगस्त 2022 तक के लिए चलेगा. इस दौरान मात्र 1616 रुपये से शुरू होने वाले यात्री किराये के साथ लोग बुकिंग्स कर सकते हैं. ये ऑफर केवल डोमेस्टिक फ्लाइट्स पर होगा.

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button