Hindi Newsportal

Covid19 Update: भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 18,313 नए मामले दर्ज

File Image
0 370

Covid19 Update: भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 18,313 नए मामले दर्ज

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 18,313 नए मामले सामने आए हैं।  अब देश में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 1,45,026 हो गई है।

वहीं पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना से 57 लोगों की मौत हो चुकी है। पूरे भारत में अबतक कुल मौतों का आंकड़ा 5,26,167 पर पहुंच गया है। वहीं  20,742 लोग पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होकर घर पहुंच गए।

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों की माने तो देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1,50,877 हो गई है। महामारी शुरू होने के बाद से लेकर अब तक भारत में कुल 43,267,571 लोगों ने कोरोना वायरस से ठीक होने में सफलता पाई है। देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 2,02,79,61,722 डोज लगाई जा चुकी है।

सक्रिय मामले: 1,47,512

कुल रिकवरी: 43,267,571

कुल मृत्यु: 5,26,167

कुल वैक्सीनेशन: 2,02,79,61,722