ताज़ा खबरें

भूकंप के तेज झटकों से दहली फिलीपींस की धरती, रिक्टर स्कले पर 7.1 रही तीव्रता

भूकंप के तेज झटकों से दहली फिलीपींस की धरती, रिक्टर स्कले पर 7.1 रही तीव्रता

 

आज यानी बुधवार सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटकों से फिलीपींस की धरती दहल उठी। यह भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 8.43 बजे आया।  यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा कि लूजोन के मुख्य द्वीप पर अबरा के पहाड़ी और हल्की आबादी वाले प्रांत में आया। हालांकि शुरुआती तौर पर भूकंप की तीव्रता 6.8 बताई गई थी। लेकिन कुछ देर बाद इसकी तीव्रता 7.1 रही।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप के झटके फिलीपींस की राजधानी मनीला में महसूस किए गए। हालांकि इस भूकंप का केंद्र मनीला से करीब 336 किलोमीटर दूर उत्तर की ओर था। भूकंप की गहराई केंद्र में 10 किमी मापी गई है। भूकंप के झटके मेट्रो मनीला और बुलाकान और ओरिएंटल मिंडोरो प्रांतों में भी महसूस किए गए. हालांकि, अभी तक किसी के नुकसान या हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है।

फिलीपींस में कुछ ही महीनों में कई भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। 22 मई को रात 9:50 बजे (स्थानीय समयानुसार) फिलीपींस के बुंगाहन में रिक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता का एक और भूकंप आया था। हालांकि इसमें भी कोई नुकसान की खबर नहीं थी। सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप बुंगाहन से 1 किमी पूर्व-उत्तर पूर्व में आया, जिसका केंद्र 129.0 किमी की गहराई पर था, जिसे शुरू में 13.9517 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 120.6771 डिग्री पूर्वी देशांतर पर निर्धारित किया गया था।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button