Covid19 Update: भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 14,830 नए मामले दर्ज
Covid19 Update: भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 14,830 नए मामले दर्ज
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 14,830 नए मामले सामने आए हैं। अब देश में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 1,47,512 हो गई है।
वहीं पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना से 36 लोगों की मौत हो चुकी है। पूरे भारत में अबतक कुल मौतों का आंकड़ा 5,26,110 पर पहुंच गया है। वहीं 18,159 लोग पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होकर घर पहुंच गए।
बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों की माने तो देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1,50,877 हो गई है। महामारी शुरू होने के बाद से लेकर अब तक भारत में कुल 43,246,829 लोगों ने कोरोना वायरस से ठीक होने में सफलता पाई है। देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 2,02,50,57,717 डोज लगाई जा चुकी है।
कुल मामले: 4,39,20,451
सक्रिय मामले: 1,47,512
कुल रिकवरी: 43,246,829
कुल मृत्यु: 5,26,110
कुल वैक्सीनेशन: 2,02,50,57,717





