ताज़ा खबरेंमनोरंजन

विक्की-कैटरीना को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विक्की-कैटरीना को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

सोमवार को मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड सेलिब्रिटी विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सोशल मीडिया के जरिए एक्टर विक्की-कैटरीना को जान से मारने की धमकी दे रहा था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

रिपोर्ट्स अनुसार बताया जा रहा है कि आदित्य राजपूत नाम का शख्स कैटरीना को काफी दिनों से सोशल मीडिया पर स्टॉक कर रहा था और विक्की कौशल ने उस शख्स को समझाने की कोशिश भी की थी बावजूद इसके वो ऐसा करता रहा और आखिरकार ये कदम उठाने पर विक्की कौशल मजबूर हो गए।

बता दें बॉलीवुड के दिग्गजव अभिनेता सलमान खान के बाद अब एक्टर विक्की कौशल और उनकी पत्नी कटरीना कैफ को भी जान से मारने की धमकी मिली थी। एक्टर ने अपने मैनेजर के जरिए रविवार शाम मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। विक्की का कहना है कि एक व्यक्ति उनकी पत्नी कटरीना को सोशल मीडिया पर स्टॉक कर रहा है। उसने मुझे भी जान से मारने की धमकी दी है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button