ताज़ा खबरें

पंजाब के सीएम भगवंत मान की सेहत बिगड़ी, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में हुए भर्ती

पंजाब के सीएम भगवंत मान की सेहत बिगड़ी, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में हुए भर्ती

 

आप नेता और पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की अचानक सेहत बिगड़ गयी, जिसके बाद उन्हें दिल्‍ली के अपोलो अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पेट दर्द के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसके चलते डॉक्टरों ने कई टेस्ट किए और उन्हें इंफेक्शन बताए। इस दौरान दिल्‍ली के मुख्‍यमंंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी भगवंत मान से अस्‍पताल में मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को अमृतसर के पास भारी गोलीबारी के बाद सिद्धू मूसावाला के दो हत्यारों को मार गिराया गया था. सीएम मान ने बुधवार को पुलिस और गैंगस्टर विरोधी टास्क फोर्स को राज्य में गैंगस्टरों के खिलाफ ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए बधाई दी थी। भगवंत मान के एडमिट होने से कुछ घंटे पहले ही उनके ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट भी की गई थी।  लेकिन तब उन्होंने अपनी सेहत को लेकर कुछ नहीं कहा था। अपने ट्वीट में भगवंत मान ने अमृतसर के पास हुए एनकाउंटर का  जिक्र किया था। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि गैंगस्टर कल्चर और असामाजिक तत्वों के खिलाफ मेरी सरकार द्वारा शुरू किए गए अभियान में आज मिली बड़ी सफलता के लिए मैं पंजाब पुलिस और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को बधाई देता हूं. पंजाब में शांति और भाईचारा हर कीमत पर कायम रखा जाएगा।

बता दें कि मान ने इसी महीने सात जुलाई को गुरप्रीत कौर से दूसरी शादी की। साथ ही इसी साल पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव में जीत के बाद आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को सीएम बनाया था। पार्टी पंजाब में भगवंत मान के नाम पर ही चुनाव लड़ी थी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button