नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से आज करेगी पूछताछ, 11 बजे होगी पेशी

नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से आज करेगी पूछताछ, 11 बजे होगी पेशी
नैशनल हेरल्ड केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की महिला अधिकारी पूछताछ करेंगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए 11 बजे ईडी दफ्तर में पेश होना है। सोनिया से बंद कमरे में पूछताछ शुरू होगी। पूछताछ वाले कमरे में रिकॉर्डिंग की सुविधा रहेगी। सेक्शन 5- के तहत सोनिया गांधी अपना जवाब देंगी।
#Congress के वरिष्ठ नेता पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ एकजुटता दिखाने के लिए कल AICC कार्यालय में एकत्र होंगे। इसमें पार्टी के सांसद भी शामिल होंगे और बाद में वे सभी ED कार्यालय तक जाएंगे। #SoniaGandhi
नेशनल हेराल्ड मामले में कल ED के सामने सोनिया गांधी पेश होंगी। pic.twitter.com/xgHDBevMEk
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) July 20, 2022
वहीं दूसरी तरफ इसके मद्देनजर देशभर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और कई बड़े नेता ईडी की कार्रवाई का विरोध करेंगे। वहीं पार्टी सोनिया के साथ एकजुटता दिखाने के लिए भी आज देशभर में प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस का कहना है कि सरकार बदले की कार्यवाई के तहत सोनिया को फंसा रही है और वह इसका पुरजोर तरीके से विरोध करेगी।
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी की आज ED के समक्ष पेशी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय में प्रदर्शन किया।
नेशनल हेराल्ड मामले में आज ED के सामने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी पेश होंगी। pic.twitter.com/Sfxn7iwHZH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2022
कांग्रेस अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी के ईडी दफ्तर में पेश होने से पहले कांग्रेस नेता व उनकी बेटी प्रियंका गांधी अपनी मां से मिलने उनके आवास 10 जनपथ पहुंची हैं।
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी अपनी मां और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पहुंची हैं।
नेशनल हेराल्ड मामले में आज ED के सामने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी पेश होंगी। pic.twitter.com/c4vMtrsFeK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2022
गौरतलब है कि नेशनल हेराल्ड अखबार और इसे प्रकाशित करने वाली कंपनी एजेएल और यंग इंडियन कंपनी में वित्तीय गड़बड़ी को लेकर ईडी यह जांच कर रही है। सोनिया और राहुल के पास यंग इडिया के 36 प्रतिशत शेयर थे।





