ताज़ा खबरें

भारत में मंकीपॉक्स की दस्तक, UAE से लौटे शख्स में मिले मंकीपॉक्स के लक्ष्ण

केरल: कोरोना के साथ-साथ मंकीपॉक्स का खतरा भी भारत के सिर पर मंडरा रहा है. जहां एक ओर कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. वहीं अब भारत में मंकीपॉक्स ने भी दस्तक दे दी है.

 

हालही में केरल में संयुक्त अरब अमीरात से लौटे एक शख्स में मंकीपॉक्स के लक्षण मिले हैं. जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि यह शख्स तीन दिन पहले UAE से लौटा है. मंकीपॉक्स के लक्षण दिखने के बाद उसके सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है. गुरुवार शाम तक उसकी रिपोर्ट आने की संभावना है. इस बात की जानकारी वहां के स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने दी.

 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, मंकीपॉक्स पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाला एक संक्रामक रोग है और इसके लक्षण चेचक के मरीजों के जैसे होते हैं. डब्ल्यूएचओ ने मंकीपॉक्स के प्रयोगशालाओं में पुष्ट मामलों की संख्या में 77 प्रतिशत साप्ताहिक वृद्धि की बात कही है और यह संख्या दुनियाभर में 6,000 से अधिक हो गयी है. वहीं अफ्रीका के हिस्सों में दो और लोगों की इस वायरस से मृत्यु हो गयी.

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button