ताज़ा खबरें

शिवसेना ने NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को दिया समर्थन

शिवसेना ने NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को दिया समर्थन 

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठोकरें ने राष्ट्रपति उम्मीदवार को समर्थन देने के मुद्दे को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। मंगलवार यानी 12 जुलाई को उद्धव ठाकरे ने NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। महाराष्ट्र में सरकार गंवाने और पार्टी के कई नेताओं के पाला बदलने के बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी में और टूट से बचने के लिए राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन देने का ऐलान कर लिया है। उद्धव ठाकरे ने यह निर्णय शिवसेना सांसदों के साथ बैठक के बाद लिया। ठाकरे ने कहा कि ऐसा नहीं है कि हम पर कोई दबाव है। पहले भी राष्ट्रपति पर फैसले हमने आजादी से लिए हैं।

 

 

मुर्मू को पार्टी का समर्थन देने का ऐलान करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि यह फैसला लेने के लिए मुझ पर किसी का दबाव नहीं है। ठाकरे ने कहा, हमने पहले भी स्वतंत्र रूप से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों पर निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे समुदाय के विधायकों सहित कुछ आदिवासी नेताओं ने मुझसे मुलाकात की और मुर्मू का समर्थन करने का अनुरोध किया था।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button