ताज़ा खबरें

संसद के मानसून सत्र से पहले सरकार ने 17 जुलाई को बुलाई सर्वदलीय बैठक

संसद के मानसून सत्र से पहले सरकार ने 17 जुलाई को बुलाई सर्वदलीय बैठक

सोमवार यानी 18 जुलाई से संसद का मानसून सत्र से शुरू होगा और यह 12 अगस्त तक चलेगा। लेकिन उससे पहले सरकार ने 17 जुलाई (रविवार) की सुबह सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसद के मानसून सत्र को लेकर सरकार की अहम बैठकें होने जा रही हैं। सदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है. इस बैठक में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, मल्लिकार्जन खड़गे, अधीर रंजन चौधरी समेत सभी पार्टियों के लोकसभा और राज्यसभा के फ़्लोर लीडर मौजूद रहेंगे।

 

बता दें संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू होने जा रहा है और यह 12 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान 18 बैठकें होंगी संसद का यह सत्र खास रहने वाला है क्योंकि 18 जुलाई को ही राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान होना है। दूसरी ओर उप राष्ट्रपति का चुनाव 6 अगस्त को होगा। उप राष्ट्रपति पद के लिए यदि निर्विरोध निर्वाचन नहीं हुआ तो उसी दिन मतों की गणना भी होगी। संसद का यह सत्र कई मायनों में काफी अहम होने जा रहा है क्योंकि इसी सत्र के दौरान राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव भी होना है। संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन, 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है, जिसके नतीजों की घोषणा 21 जुलाई को की जाएगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button