ताज़ा खबरें

फेमस यूटूबेर गौरभ तनेजा को मिली जमानत, जन्म दिन पर धारा 144 का उल्लंघन करने पर हुई थी जेल

फेमस यूटूबेर गौरभ तनेजा को मिली जमानत, जन्म दिन पर धारा 144 का उल्लंघन करने पर हुई थी जेल

‘फ्लाइंग बीस्ट’ के नाम से फेमस यूट्यूबर गौरव तनेजा को आज यानी रविवार को जमानत मिली। गौरव तनेजा को यूपी पुलिस ने नॉएडा से धारा 144 और महामारी एक्ट के तहत धारा 188 के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने गौरव तनेजा को उनके जन्मदिन के दिन इकट्ठा हुई भीड़ की वजह से नियमों के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया था।

दरअसल, 9 जुलाई को गौरव नोएडा के सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन पर अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंचे थे। उन्होंने बर्थडे सेलिब्रेट करने की जानकारी अपने फैंस को पहले ही इंस्टाग्राम पर दे दी थी। गौरव ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट किया था जिसमें फॉलोवर्स को मेट्रो स्टेशन पर इकट्ठा होने के लिए कहा था. इसके बाद सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन पर हजारों की संख्या में लोग जमा हो गए, जिससे भगदड़ मच गई। गौरव तनेजा के इंस्टाग्राम पर 33 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

बता दें इंटाग्राम पर उनकी पत्नी रितु राठी ने एक पोस्ट में कहा था कि उन्होंने एक पूरी मेट्रो बुक की थी, जिसमें वे तनेजा का जन्मदिन मनाएंगे और केक काटेंगे. उन्होंने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, “हम एनएमआरसी द्वारा दी गई मेट्रो की क्षमता के भीतर ही रहेंगे लेकिन हम सबसे मिलेंगे जरूर”।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button