ताज़ा खबरेंविदेश

Sri Lanka: राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने इस्तीफे की घोषणा की, 13 जुलाई को देंगे इस्तीफा

Sri Lanka: राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने इस्तीफे की घोषणा की, 13 जुलाई को देंगे इस्तीफा

श्रीलंका में आर्थिक व राजनीतिक संकट के बीच अब राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने भी इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। 13 जुलाई को राष्ट्रपति राजपक्षे इस्तीफा देंगे। बता दें, राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन हो रहा था। शनिवार को हजारों प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति आवास में घुस गए। इस घटना के बाद श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे कथित तौर पर अपने घर से भाग गए थे।

 

श्रीलंका में जारी हंगामें के बाद पार्टी नेताओं की बैठक हुई जिसमें स्पीकर ने प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे और राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को इस्तीफा देने के लिए पत्र लिखा. इसके बाद खबर आई कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे इस्तीफा देने से मान गए लेकिन प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने पद छोड़ने से इंकार कर दिया था लेकिन बाद में वह भी इस्तीफा के लिए राजी हो गए। श्रीलंका पीएम द्वारा इस्तीफा देने के बाद श्रीलंका के कुछ सांसदों ने कहा कि अगले कुछ दिनों में सर्वदलीय अंतरिम सरकार की नियुक्ति हो जाएगी। इसी बीच प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और उन्होंने प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के निजी आवास में आग लगा दी। श्रीलंका में स्थिति अभी भी काबू से बाहर है।

श्रीलंका में शनिवार को हुए बेहद हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद सेना ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने के लिए सुरक्ष बलों के साथ सहयोग करने की अपील की है। श्रीलंका के चीफ़ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ ने कहा है कि राजनीतिक संकट के शांतिपूर्ण तरीक़े से समाधान के लिए एक मौका आया है। शनिवार को गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के सरकारी आवास पर हमला बोल दिया था. वहीं, हज़ारों की भीड़ ने प्रधानमंत्री के निजी आवास पर आग लगी दी थी। लोगों को हिंसा से रोकने के लिए सेना और पुलिस ने आंसू गैस के गोले और पानी की बौछारें भी छोड़ीं लेकिन विरोध प्रदर्शन जारी रहा।  

बता दें श्रीलंका में लोग खाने के समाने, पेट्रोल और दवाइयों की कमी से जूझ रहे हैं। सरकार के पास इन आयात करने के लिए विदेशी मुद्रा नहीं बची है। वहीं, देश में महंगाई आसमान छू रही है। देश के खराब आर्थिक हालात से नाराज लोग महीनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।  

 

श्रीलंका में इस संकट के बीच भारत की ओर से पहली प्रतिक्रिया आयी है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि हम अपने पड़ोसी देश के लिए हमेशा मददगार रहे हैं और आगे भी मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि, इस वक्त वो परेशानी से जूझ रहे हैं इसलिए अभी हम थोड़ा से इंतजार करेंगे।

 

 

 

 

 

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button