ताज़ा खबरें

एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार है. भगवंत मान कल चंडीगढ़ में अपने घर पर डॉ गुरप्रीत कौर के साथ शादी करेंगे.

 

जानकारी के मुताबिक इस शादी में सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल होंगे. हालांकि नए जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल शामिल होंगे.

बता दें कि भगवंत मान का 6 साल पहले तलाक हो गया था और उनकी पहली पत्नी और बच्चे अमेरिका में रहते हैं. पंजाब के सीएम के रूप में भगवंत मान के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए उनके दोनों बच्चे पंजाब आए थे. जानकारी के मुताबिक भगवंत मान की मां की इच्छा थी कि पंजाब के मुख्यमंत्री एक बार फिर से अपना घर बसाएं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button