ताज़ा खबरें

महाराष्ट्र: भाजपा के राहुल नार्वेकर को विधानसभा स्पीकर के तौर पर चुना गया

महाराष्ट्र: भाजपा के राहुल नार्वेकर को विधानसभा स्पीकर के तौर पर चुना गया

 

महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन और एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनने के बाद तीन और चार जुलाई को विधानसभा का पहला विशेष सत्र आज से शुरू हुआ। विधानसभा के पहले विशेष सत्र के दिन विधानसभा के अध्यक्ष व स्पीकर के तौर पर भाजपा के उम्मीदवार राहुल नार्वेकर को चुना गया। उन्हें समर्थन में कुल 164 मिले और उनके खिलाफ 107 वोट पड़े।

 

इसके बाद महाराष्ट्र के नए सीएम एक नाथ शिंदे विधानसभा के संबोधन में बोला कि,  बालासाहेब ठाकरे की मान्यताओं के आधार पर भाजपा-शिवसेना सरकार ने कार्यभार संभाला है। आज तक हमने देखा है कि लोग विपक्ष से सरकार में आते हैं लेकिन इस बार सरकार के नेता विपक्ष में आए। उन्होंने कहा कि मैं खुद मंत्री था, कई अन्य मंत्रियों ने भी सरकार छोड़ी। बालासाहेब ठाकरे और आनंद दिघे की विचारधारा के प्रति समर्पित मेरे जैसे आम कार्यकर्ता के लिए यह बहुत बड़ी बात थी। बता दें कि स्पीकर पद के चुनाव के लिए एनडीए की तरफ से बीजेपी ने राहुल नार्वेकर वहीं एमवीए की तरफ से शिवसेना विधायक राजन साल्वी का प्रत्याशी थे। 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button