ताज़ा खबरें

जम्मू कश्मीर: तुकसान गांव के ग्रामीणों ने एलईटी के दो आतंकियों को पकड़ा, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 5 लाख रूपये इनाम देने का किया एलान

जम्मू कश्मीर: तुकसान गांव के ग्रामीणों ने एलईटी के दो आतंकियों को पकड़ा, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 5 लाख रूपये इनाम देने का किया एलान

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के तुकसान गांव के ग्रामीणों ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को पकड़ा लिया। इतना ही नहीं दोनों आतंकियों को रस्सियों से बांधा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस आतंकियों से पूछताछ कर रही है। तुकसान गांव के वासियों की इस बहादुरी को देखते हुए जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकवादियों को पकड़ने वाले बहादुर ग्रामीणों के लिए 5 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है।

मीडिया रिपोर्ट्स में ADGP जम्मू के हवाले जानकरी दी गयी है कि रियासी ज़िले के तुकसान गांव के लोगों ने लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकियों( फैजल अहमद डार और तालिब हुसैन) को हथियारों के साथ पकड़ा है। उनके पास से 2 AK राइफल, 7 ग्रेनेड और एक पिस्टल बरामद हुआ है। DGP ने भी ग्रामीणों के लिए 2 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की।

बता दें गांव में रविवार तड़के गांववासियों ने क्षेत्र में दो संदिग्धों को घूमते हुए देखा। इसके तुरंत बाद गांववासी एकत्र हुए और उन्होंने आतंकियों की घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। दोनों आतंकियों को रस्सी से बांध लिया गया और फिर तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button