ताज़ा खबरें

पटना से दिल्ली जा रहे स्पाइस जेट विमान के इंजन में लगी आग, फ्लाइट की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

पटना से दिल्ली जा रहे स्पाइस जेट विमान के इंजन में लगी आग, फ्लाइट की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

बिहार के पटना से एक बड़ी खबर सामने आयी ही। आज रविवार को पटना से दिल्ली जा रहे स्पाइस जेट विमान के इंजन में उड़न भरने के दौरान आग लग गई। हालांकि विमान की मौके पर ही पटना एयरपोर्ट पर इमरजें लैंडिंग करवा ली गयी। बताया जा रहा है कि विमान में 185 यात्री सवार थे, जो अब सुरक्षित हैं।

दरअसल, स्पाइस जेट का विमान पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भर रहा था। उड़ान भरते ही एयरपोर्ट प्राधिकरण ने ध्यान दिया कि उसके एक विंग में आग लगी है। प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग सफलतापूर्वक हो गई है। अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अन्य प्रोटोकॉल को पूरा किया जा रहा है। स्पाइस जेट के विमान में 185 यात्री थे।

इस घटना को लेकर पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने मीडिया को बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा विमान में आग लगने के बारे में जिला और हवाईअड्डा अधिकारियों को सूचित करने के बाद दिल्ली जाने वाली उड़ान पटना हवाई अड्डे पर लौट आई थी। सभी 185 यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है। आग लगने का कारण तकनीकी खराबी है। इंजीनियरिंग टीम आगे विश्लेषण कर रही है। 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button