ताज़ा खबरेंभारत

दिल्ली: कार के डिवाइडर से टकराने के बाद दो की मौत, दो घायल

रविवार सुबह पूर्वी दिल्ली में हुए एक भीषण सड़क हादसा हुआ. एक हौंडा कार के डिवाइडर से टकरा जाने के कारण दो लोगों की मौत हो गयी, वहीं दो अन्य घायल हो गए.

दिल्ली के दिलशाद गार्डन के विवेक विहार इलाके में हुए  इस हादसे में कार सवार प्रभोजत और रूबल नाम की लड़की की मौत हो गई, जबकि केशव और अस्प्रित नाम के दो युवक घायल हुए हैं. घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

पुलिस के मुताबिक, एक होंडा सिटी कार दिलशाद गार्डन से आनंद विहार की तरफ जा रही थी. जैसे ही कार सूर्य नगर की रेड लाइट के पास पहुंची, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई.

ALSO READ: मन की बात में बोले पीएम मोदी, कहा चंद्रयान-2 को सफल बनाने वाले वैज्ञानिकों पर भारत…

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) मेघना यादव ने कहा, “पुलिस को दुर्घटना के संबंध में आज सुबह लगभग 5:40 बजे सूचना मिली. सूचना मिलने पर सूर्या नगर रेड लाइट के पास पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे. चार घायलों को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया. घटनास्थल पर कार क्षतिग्रस्त हालत में मिली थी.”

उन्होंने आगे बताया,“सड़क के डिवाइडर से एक रेड लाइट और रेलिंग भी उखड़ी हुई मिली. ऐसा लगता है कि क्षतिग्रस्त कार रेड लाइट और रेलिंग से टकरा गई. इसके बाद, घटना की जगह का निरीक्षण किया गया और अपराध टीम द्वारा फोटो खींचा गया.”

यादव ने कहा कि रुबल (20) और प्रभजोत सिंह (18) को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button