ताज़ा खबरें

महाराष्ट्र के पुणे पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र के उप सीएम अजीत पवार मौजूद रहे उनके स्वागत में

महाराष्ट्र के पुणे पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र के उप सीएम अजीत पवार मौजूद रहे उनके स्वागत में

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के पुणे पहुचें। इस दौरान मौके पर उनके स्वागत के लिए उप मुख्यमंत्री अजीत पवार व एलोपी फडणवीस मौजूद रहे। बता दें पीएम मोदी पुणे और मुंबई में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वह मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में मुंबई समाचार के द्विशताब्दी महोत्सव में भाग लेंगे, जिसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी शामिल होंगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस बात की जानकारी दी है कि मुंबई में सीएम और पीएम स्टेज साझा करेंगे। वहीं पुणे में पीएम एक मंदिर का उद्घाटन भी करेंगे।

बता दें कि इससे पहले अप्रैल महीने में पीएम मोदी लता मंगेशकर फाउंडेशन के पुरस्कार कार्यक्रम के लिए मुंबई आए थे। इस दौरान आमंत्रण पत्रिका में उद्धव ठाकरे का नाम न होने के कारण वे इस प्रोग्राम में शामिल नहीं हुए थे। जबकि स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन के बाद अंतिम क्रिया में मोदी-उद्धव की सार्वजनिक मुलाकात हुई थी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button