ताज़ा खबरें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ED दफ्तर में पेश होने के विरोध में प्रदर्शन, मुख्यालय पर एकत्रित हो रहे कांग्रेसी कार्यकर्ता

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ED दफ्तर में पेश होने के विरोध में प्रदर्शन, मुख्यालय पर एकत्रित हो रहे कांग्रेसी कार्यकर्ता

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आज यानी 13 जून को प्रवर्तन निदेशालय के दफतर में पेश होना है। लेकिन उससे पहले देश के कई हिस्सों में ED के खिलाफ कांग्रेस कायर्कर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बता दें राहुल गांधी की ED दफ्तर में पेशी से पहले प्रियंका गांधी वाड्रा उनसे मिलने उनके घर पहुंचीं। इसके बाद राहुल-प्रियंका ने कांग्रेस मुख्यालय पर पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। बैठक के बाद राहुल गांधी राजस्थान के CM अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल समेत पार्टी के सांसद और अन्य नेता के साथ पैदल ही ED ऑफिस के लिए निकले।

इस मार्च में शामिल होने के लिए सैकड़ों कोंग्रेसी कार्यकर्ता भी एकत्रित हुए। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर कार्यकर्ताओं और नेताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया और उन्हें जाने नहीं दिया गया है।  यहां कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। आगे बढ़ने से रोके जाने पर नेता-कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। विरोध में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय से हिरासत में ले लिया कांग्रेस मुख्यालय से ED ऑफिस तक का रास्ता सील कर दिया।

राहुल गांधी को आज नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष बुलाए जाने के विरोध में कोंग्रस कायर्कताओं ने देश के अगल-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया।

दिल्ली :

जम्मू और बेंगलुरु 

लखनऊ 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button