ताज़ा खबरें

पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 2710 नए मामले और 14 हुई की मौत

पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 2710 नए मामले और 14 हुई की मौत

 

COVID-19 Update: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 3.0 फीसदी की उछाल आयी। इस दौरान 2,710  नए कोरोना मामले सामने आए हैं। अब देश में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 15,814 हो गई है।

वहीं पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना से 14 लोगों की मौत हो चुकी है। पूरे भारत में अबतक कुल मौतों का आंकड़ा 5,24,539 पर पहुंच गया है।

मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.03 प्रतिशत शामिल है, जबकि राष्ट्रीय कोविड-19 रिकवरी दर 98.75 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

पिछले 24 घंटे में 14,41,072 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई, जिसके बाद कुल टीकाकरण संख्या 1,92,97,74,973 हो गई है। इसके साथ ही 4,65,840 लोगों को बृहस्पतिवार को कोरोना टेस्ट किया गया।

महामारी शुरू होने के बाद से लेकर अब तक भारत में कुल 4,31,47,520 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

कुल मामले: 4,31,47,520

सक्रिय मामले: 15,814

कुल मौतें: 5,24,539

कुल वैक्सीनेशन: 1,92,97,74,973

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button