खेलताज़ा खबरेंभारत

लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी घातक ‘विक्टर फोर्स’ के साथ करेंगे ट्रेनिंग, कश्मीर घाटी में हुई तैनाती

महेंद्र सिंह धोनी को घातक ‘विक्टर फोर्स’ के हिस्से के रूप में कश्मीर घाटी में तैनात किया जाएगा। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सैनिकों के साथ रहेंगे और वह गश्त, गार्ड और पोस्ट ड्यूटी की जिम्मेदारी भी लेंगे.

लेफ्टिनेंट कर्नल एमएस धोनी 31 जुलाई -15 अगस्त 2019 तक 106 टीए बटालियन (पैरा) के साथ रहेंगे. यह यूनिट कश्मीर में तैनात है और विक्टर फोर्स का हिस्सा है.

धोनी ने अपनी रेजिमेंट की सेवा के लिए क्रिकेट से दो महीने का ब्रेक लिया था. 38 वर्षीय धोनी ने बीसीसीआई को पहले ही बता दिया था कि वह दो महीने किसी भी तरह की क्रिकेट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे.

एमएस धोनी, जो पैराशूट रेजिमेंट (106 पैरा टीए बटालियन) की प्रादेशिक सेना इकाई में लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक पर हैं, को 2011 में भारतीय सेना द्वारा सम्मान दिया गया था.

ALSO READ: शरद पवार की एनसीपी को बड़ा झटका, मुंबई के एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष सचिन अहीर शिवसेना…

कश्मीर घाटी में उनकी यूनिट दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा में विक्टर फोर्स का हिस्सा है, जो पिछले कुछ वर्षों से आतंकवादी गतिविधियों का केंद्र रहा है.

4 साल पहले, एमएस धोनी एक योग्य पैराट्रूपर बन गए, जब उन्होंने आगरा प्रशिक्षण शिविर में भारतीय सेना के विमान से 5 पैराशूट प्रशिक्षण छलांग पूरी की थी.

धोनी टैरिटोरियल आर्मी की पैराशूट रेजिमेंट में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं. धोनी के वेस्टइंडीज टूर से दूर रहने की खबर के साथ ही उनके संन्यास की खबरें भी जोर पकड़ने लगी थीं. हालांकि, कप्तान विराट कोहली ने यह स्पष्ट कर दिया था कि धोनी के भविष्य को लेकर टीम प्रबंधन को उनकी तरफ से कोई जानकारी नहीं मिली है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button