ताज़ा खबरेंभारत

लैंगिक समानता और न्याय के लिए तीन तलाक कानून जरूरी: कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद

लोकसभा में कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने तीन तलाक बिल को सदन में चर्चा के लिए रखा. बिल पेश करते हुए उन्होंने कहा कि तीन तलाक पर कोर्ट के कड़े रुख के बाद भी यह मामले रुके नहीं है और कोर्ट के फैसेल के बाद भी तीन सौ से ज्यादा मामले आए हैं.

उन्होंने कहा कि तीन तलाक की पीड़ित मुस्लिम बहनों ने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई थी. इसके बाद कोर्ट ने फैसला देते हुए तीन तलाक को असंवैधानिक करार दिया था.

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कोर्ट की कड़ी टिप्पणी और कानून के बाद भी यह मामले रुके नहीं है और 574 मामले आए हैं और कोर्ट के फैसेल के बाद भी तीन सौ से ज्यादा मामले आए हैं.

तीन तलाक बिल पर बोलते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि क्या मुस्लिम बहनों को ऐसी हालत में अकेला छोड़ देना चाहिए. उन्होंने कहा कि दुनिया के 20 इस्लामिक देशों ने तीन तलाक को बैन किया है तो भारत क्यों नहीं कर सकता.

प्रसाद ने कहा कि भारत के संविधान में लैंगिक न्याय एक मूल दर्शन है और किसी समाज की महिलाओं को न्याय मिलना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट इसे गलत बता चुका है, कानून बनाने का आदेश भी दिया है, अब क्या कोर्ट के फैसले को पीड़ित बहने घर में टांगे, कोई कार्रवाई नहीं होगी.

ALSO READ: लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी घातक ‘विक्टर फोर्स’ के साथ करेंगे ट्रेनिंग,…

उन्होंने कहा कि इस मामले को सियासी चश्मे से नहीं, धर्म और सियासत से नहीं, इंसाफ और इंसानियत से देखा जाना चाहिए. प्रसाद ने कहा कि यह नारी न्याय और नारी सम्मान का मामला है.

हालांकि यह बिल ट्रिपल तलाक को “गैर-जमानती” अपराध बनाता है, एक अभियुक्त जमानत लेने के लिए मजिस्ट्रेट से संपर्क कर सकता है.

गैर-जमानती अपराध में, पुलिस द्वारा पुलिस स्टेशन में ही जमानत नहीं दी जा सकती.

कानून मंत्री ने कहा कि मजिस्ट्रेट को “पत्नी की सुनवाई के बाद” जमानत देने की अनुमति देने का प्रावधान जोड़ा गया है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

  1. Slot nổ hũ tại 66B nổi tiếng “mát tay” nhờ cơ chế jackpot tích lũy liên tục từ cộng đồng người chơi. Nhiều thành viên đã đổi đời chỉ sau một lần quay trúng Jackpot trị giá hàng trăm triệu đồng. TONY06-28

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button