ताज़ा खबरें

फिल्म ‘पुष्पा’ में आइटम सॉन्ग करने वाली एक्ट्रेस ‘सामंथा’ का आज 35वां जन्मदिन

फिल्म ‘पुष्पा’ में आइटम सॉन्ग करने वाली एक्ट्रेस ‘सामंथा’ का आज 35वां जन्मदिन

साउथ की सुपर हिट फिल्म पुष्पा में आइटम सॉन्ग करने वाली टॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथप्रभु का आज 35वां जन्मदिन है। सामंथा का जन्म 28 अप्रैल 1987 को चेन्नई में हुआ था। सामंथा के अभिनय के चलते उनका नाम साउथ की मशहूर एक्ट्रेस में शुमार है।

सामंथा को फिल्मों में बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है। पहली ही फिल्म में सामंथा छा गईं और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज साउथ की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बन चुकी हैं। सामंथा अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनकी फिल्म मर्सल ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

बता दें सामंथा का नाम घरवालों ने यशोदा रखा। सामंथा के घरवालों के पास उन्हें पढ़ाने के लिए पैसे नहीं थे, सामंथा ने खुद काम करके अपनी फीस एकत्रित की, इसके बाद घर चलाने के लिए सामंता ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। मॉडलिंग के दिनों में साउथ फिल्ममेकर रवि वर्मन ने सामंथा का काम देखा और उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट कर लिया। साल 2010 में सामंथा की फिल्म ‘ये माया चेसावे’ रिलीज हुई।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button