ताज़ा खबरेंविदेश

अमेरिका पहुंचे इमरान खान की हुई बेइज्जती, एयरपोर्ट पर नहीं हुआ स्वागत

अपनी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर अमेरिका पहुंचे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को एयरपोर्ट पर ही बेइज्जती का सामना करना पड़ा.

कतर एअरवेज की उड़ान से एयरपोर्ट पहुंचे  इमरान को अमेरिका का कोई मंत्री तो दूर, सरकारी अधिकारी भी स्वागत करने नहीं पहुंचे.

अमेरिका पहुंचने पर उनके साथ उनके विदेश मंत्री और पाकिस्तान के ही अन्य सरकारी अधिकारियों के अलावा कोई अमेरिकी अधिकारी मौजूद नहीं था.

पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था और आतंकवाद के मुद्दे को लेकर इमरान खान सोमवार को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से  मुलाकात करेंगे.

ALSO READ: Live Updates: दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन, कांग्रेस दफ्तर…

वॉशिंगटन डीसी में अपने प्रवास के दौरान ट्रंप से मुलाकात करने के अलावा इमरान खान का अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के कार्यकारी प्रमुख डेविड लिप्टन और विश्व बैंक के अध्यक्ष डेविड मालपास से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है.

वह कैपिटल ‘वन एरीना’ में पाकिस्तानी-अमेरिकियों की सभा को रविवार को संबोधित करेंगे.

इमरान खान के अमेरिकी दौरे को लेकर बलोच, सिंधी और मोहाजिर समेत पाकिस्तान के कई धार्मिक अल्पसंख्यक समुदाय विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं. पाकिस्तानी सरकार पर हमेशा से ही बलोच और सिंधी समाज के खिलाफ अत्याचार करने के आरोप लगते रहे हैं.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button