ताज़ा खबरें

सीएम केजरीवाल पर बयान को लेकर पंजाब में कुमार विश्वास पर दर्ज हुआ केस, घर पहुंची पुलिस

सीएम केजरीवाल पर बयान को लेकर पंजाब में कुमार विश्वास पर दर्ज हुआ केस, घर पहुंची पुलिस

 

पंंजाब के रूपनगर रोपड़ सदर थाने में 12 अप्रैल को कवि कुमार विश्‍वास के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। कुमार विश्वास पर यह केस आम आदमी पार्टी व दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल के खिलाफ टिप्पणियों को लेकर दर्ज किया गया था। आज यानी बुधवार की सुबह इसी मामले के सिलसिले में पंजाब पुलिस कवि कुमार विश्वास के गाजियाबाद स्थित आवास पर पहुंची। पुलिस की यह टीम समन देने पहुंची थी।

 

दरअसल, रोपड़ पुलिस ने 12 अप्रैल को 153, 153ए, 323, 341, 506, 120बी और 125 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और अब इस केस में कुमार विश्वास को जांच में शामिल होने और सबूत पेश करने को कहा है। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कुमार विश्वास के वीडियो को आधार बना पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने विश्वास को कहा कि उन्होंने केजरीवाल पर खालिस्तान समर्थक होने के आरोप लगाए थे, उसके संबंध में सुबूत पंजाब पुलिस को देकर जांच में सहयोग करें।

बताते चलें कि पंजाब चुनाव के दौरान कुमार विश्वास के बयान पर खूब बवाल हुआ था। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया था कि उन्होंने देश को तोड़ने की बात की थी। साथ ही, कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल को खालिस्तान समर्थक बताया था। विश्वास ने दावा किया था कि केजरीवाल ने खुद उन्हें कहा कि अगर मैं पंजाब का CM नहीं बना तो इस आजाद सूबे का पहला PM बनूंगा। केजरीवाल को अलगाववादियों की मदद लेने में भी कोई परहेज नहीं है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button