72 सेवानिवृत्त राज्यसभा सदस्यों को पीएम मोदी ने दी विदाई

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा से सेवानिवृत्त होने वाले 72 सांसदों के लिए विदाई भाषण दिया.
उच्च सदन में बोलते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि सेवानिवृत्त सांसदों में वह लोग शामिल हैं जो तीन और चार बार राज्यसभा के सदस्य रहे हैं.
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले सांसद अनुभव के भंडार हैं, “कभी-कभी अनुभव अकादमिक ज्ञान से अधिक उपयोगी होता हैं. अनुभव हमें समस्याओं को हल करने में मदद करता है और गलतियाँ कम से कम होती हैं.”
आगे उन्होंने कहा कि ऐसे सांसदों को अपने समृद्ध अनुभव को देश के सभी हिस्सों में ले जाना चाहिए. “जब इतने अनुभव वाले सांसद चले जाते हैं तो सदन को स्वाभाविक रूप से नुकसान होता है. आइए संकल्प करें कि सेवानिवृत्त सांसदों से हमने जो कुछ सीखा है उसे देश की प्रगति के लिए आगे बढ़ाया जाना चाहिए.





