ताज़ा खबरें

कश्मीर: CRPF बंकर पर बुर्कापोश महिला ने फेका पेट्रोल, वीडियो हुआ वायरल

कश्मीर: CRPF बंकर पर बुर्कापोश महिला ने फेका पेट्रोल, वीडियो हुआ वायरल

कश्मीर में एक महिला का आतंकी गतिविधियों में संलिप्त होने का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर में एक महिला ने सीआरपीएफ के बंकर पर पेट्रोल बम से हमला किया। दरअसल, गत मंगलवार शाम करीब सवा सात बजे सोपोर में सीआरपीएफ के एक शिविर पर पेट्रोल बम से हमला हुआ। इसी घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुर्काधारी महिला अचानक सीआरपीएफ शीविर के मुख्य द्वार से कुछ ही दूरी पर सड़क पर रुकती है। वह अपने थैले में से कुछ निकालती है, इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, वह उसे आग लगाती है और तुरंत सीआरपीएफ शिविर की तरफ उछालती है। एक धमाका होता है और आग की लपटें नजर आती हैं। इसके साथ ही वह महिला वहां से भाग जाती है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button