ताज़ा खबरें

यूपी: अखिलेश यादव ने ली विधानसभा सदस्य की शपथ, शपथ के बाद सीएम योगी से भी हुई मुलाक़ात 

यूपी: अखिलेश यादव ने ली विधानसभा सदस्य की शपथ, शपथ के बाद सीएम योगी से भी हुई मुलाक़ात 

 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में चुने गए नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम चल रहा है। ऐसे में सपा अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सोमवार को यूपी विधानसभा के विधायक पद की शपथ ली। अखिलेश यादव पक्ष और विपक्ष के विधायकों का अभिवादन करते हुए शपथ लेने पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश ने कहा, सदन में विपक्ष सकारात्मक भूमिका निभाएगा। विपक्ष सदन में अपना मजबूती से काम करेगा।

सपा अध्यक्ष अखिलेश बोले, मैं विधानसभा में आ गया हूं। पहले भी इसमें रहा हूं सिर्फ कुर्सी बदल गई। पहले मैं पक्ष में था और अब विपक्ष में रहूँगा। विपक्ष में बैठकर मैं पूरी मजबूती से जनता की आवाज उठाऊंगा।

बता दें, शपथ के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव से भी गर्मजोशी से मुलाकात की। उनकी इस मुलाक़ात का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। दरअसल, मुलाक़ात के दौरान सीएम योगी अखिलेश यादव को देखते ही मुस्कराए और दोनों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया। सीएम योगी ने अखिलेश की पीठ भी थपथपाई।

 

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button