ताज़ा खबरें

बिहार सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक, युवक ने सरेआम मारा मुक्का

बिहार सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक, युवक ने सरेआम मारा मुक्का

 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में हुई एक बड़ी चूक का मामला सामने आया है। मामला राजधानी पटना के बख्तियारपुर का है, जहां सीएम नितीश कुमार पर हमला हुआ। सीएम नीतीश कुमार बख्तियारपुर के एक हॉस्पिटल में लगी एक प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर रहे थे। तभी गुस्साए एक युवक ने नीतीश कुमार पर हमला बोल दिया। युवक तेजी आया और मंच पर चढ़ गया। सीएम की सुरक्षा ने लगे गार्ड कुछ भी समझ पाते, उससे पहले ही युवक ने सीएम नीतीश कुमार के गाल पर थप्पड़ मारने की कोशिश कर डाली। हालांकि थप्पड़ उनकी बाह में लगा। तुरंत ही पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक को बख्तियारपुर थाना ले जाया गया है।

हालांकि युवक के इस हमले में सीएम नीतीश कुमार को किसी भी तरह की कोई चोट नहीं आई। युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। दरअसल मुख्यमंत्री बख्तियारपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण के बाद बिहार लौटे थे। उसके बाद एक निजी कार्यक्रम में बख्तियारपुर में मंच पर माल्यार्पण करने जा रहे थे.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को युवक ने थप्पड़ मारा, इसका घटना का वीडियो कैमरे में कैद हो गया। जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

 

 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर इससे पहले भी हमला हो चुका है । 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी सीएम नीतीश पर हमला हुआ था। नीतीश कुमार जब मधुबनी के हरलाखी विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे थे। नीतीश रैली को संबोधित कर रहे थे तभी उनके ऊपर प्याज और पत्थर का टुकड़ा फेंका गया था।

 

 

 

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button