IPL 2022ताज़ा खबरें

IPL 2022: अचानक टीम में पर्पल कैप जीतने वाले गेंदबाज की हुई इंट्री, पढ़ें पूरी खबर

IPL 2022: अचानक टीम में पर्पल कैप जीतने वाले गेंदबाज की हुई इंट्री, पढ़ें पूरी खबर

 

भारत के सीमित ओवरों के पूर्व तेज गेंदबाज और आईपीएल 2014 पर्पल कैप विजेता मोहित शर्मा को नेट गेंदबाज के रूप में टीम में शामिल किया है। मोहित शर्मा आईपीएल 2014 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।     

क्रिकेट फैंस की सबसे पसंदीदा क्रिकेट लीग ‘आईपीएल’ 26 मार्च से शुरू होने वाला है। ऐसे में सभी क्रिकेट फैंस आईपीएल के शुरू होने का बड़ी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इस साल आईपीएल और भी दिलचस्प होने जा रहा है क्योंकि इस बार लखनऊ और गुजरात नाम की दो नई टीमें भी आईपीएल में शामिल हुई हैं। 

पर्पल कैप विजेता तेज गेंदबाज मोहित शर्मा को नई आईपीएल फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस ने उन्हें नेट गेंदबाज के रूप में टीम में शामिल किया है। बता दें 2014 के आईपीएल में मोहित शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व किया था। जिसमें उन्होंने 16 मैचों में 19.65 की औसत से 23 विकेट लेकर सबसे अधिक विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाज बने थे। 33 वर्षीय शर्मा को पिछले महीने आईपीएल 2022 मेगा नीलामी में किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था।  

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button