ताज़ा खबरेंभारत

सोलन: 13 जवानों सहित एक स्थानीय निवासी की मौत, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिए जांच के आदेश

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में चार मंजिला इमारत गिरने से सेना के 13 जवानों सहित एक स्थानीय निवासी की मौत हो गई है.

रविवार देर शाम चार मंजिला इमारत के गिरने से सेना के 30 जवानों सहित 37 लोग मलबे में फंस गए थे. सेना और एनडीआरएफ की टीमों द्वारा चलाये गए रेस्क्यू ऑपरेशन में अबतक 17 जवानों और 11 नागरिकों को बचाया जा चुका है.

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सोमवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायज़ा लिया.

हादसे के बारे में बोलते हुए सीएम जयराम ठाकुर ने कहा, ‘यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. राहत और बचाव कार्य को तुरंत शुरु कर दिया गया था. इमारत गिरने के पीछे की वजह जानने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं. अब तक मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि इमारत को निर्देशों के अनुसार नहीं बनाया गया था.’

ALSO READ: चंद्रयान 2 की लॉन्चिंग तकनीकी ख़राबी के कारण रुकि; नई तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी

जानकारी के मुताबिक, सोलन में कुम्हारहट्टी मार्ग पर स्थित यह इमारत भारी बारिश के चलते ढह गई थी. इसमें एक रेस्टोरेंट भी था. जिस वक्त ये हादसा हुआ उस समय सेना के करीब 30 जवान सेहज ढाबा गेस्टहाउस में खाना खाने रुके थे, जिसमें से 6 की मौत हो गई. ढाबे के मालिक की पत्नी की भी इस हादसे में मौत हो गयी.

सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन को आज दोपहर तक पूरा कर लिया गया है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button