खेलताज़ा खबरेंभारत

IND vs NZ: आज भी नहीं खेला गया मैच तो क्या हो सकता है परिणाम?

भारत- न्यूजीलैंड के बीच खेले गए वर्ल्ड कप के पहले सेमि फाइनल का मज़ा बारिश ने किरकिरा कर दिया. मंगलवार को जहां पर मैच रुका था वो अब बुधवार को पूरा होगा.

मौसम विभाग के अनुसार इंग्लैंड में आज भी मौसम खराब रह सकता है. विभाग ने आज दिन भर बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है और बारिश होने की संभावना जताई है.

बुधवार को भी अगर मैनचेस्टर में बारिश के चलते एक भी बॉल नहीं डाली जाती है, तो टीम इंडिया के लिए यह खुशी की खबर होगी. आज का मैच न खेले जाने पर टीम इंडिया स्वसंचालित प्रक्रिया के चलते सीधा फाइनल में प्रवेश कर लेगा.

चूंकि टीम इंडिया, लीग मैच की प्वाइंट्स टेबल और नेट रनरेट में नंबर वन है. यहां टॉपर होने का फायदा टीम इंडिया को हो सकता है और वह सीधा फाइनल में अपनी जगह बना सकती है.

ALSO READ: सवालों से घिरे सिद्धू, भाजपा ने कहा बिना मंत्रिपद संभाले ही ले रहे हैं तनख्वाह

बुधवार को अगर पूरा मैच हुआ तो भारत को चेज करना होगा और पूरा दारोमदार भारतीय बल्लेबाजों पर होगा. रोहित शर्मा और केएल राहुल की जोड़ी के सामने चुनौती होगी कि शुरुआत से ही विकेट बचाने के साथ-साथ रन बनाने पर भी ख़ास ध्यान दिया जाये.

मंगलवार को भारत – न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मैच के दौरान बारिश हो गयी थी. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला करने वाली न्यूजीलैंड टीम पांच विकेट के नुक्सान पर 211 रन ही बना पाई और इतने में ही बारिश शुरू हो गयी. इसके बाद मंगलवार को मैच शुरू नहीं हो सका.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

  1. What’s Happening i am new to this, I stumbled upon this I’ve found It absolutely helpful and it has aided me out loads. I hope to contribute & help other users like its aided me. Great job.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button