ताज़ा खबरेंभारत

स्वदेशी एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल ‘नाग’ के तीनों परीक्षण हुए सफल

भारतीय सेना के शस्त्र बेड़े में शामिल होने की कतार में लगी स्वदेशी एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल ‘नाग’ के राजस्थान के पोकरण में रविवार को के तीन सफल परीक्षण कर लिए हैं. इसकी क्षमता का सही अनुमान लगाने के लिए इसका परीक्षण दिन और रात, दोनों ही समय पर किया गया.

बताया जा रहा है कि रविवार को किए गए परीक्षण के दौरान थर्ड जेनरेशन गाइडेड एंटी-टैंक मिसाइल ‘नाग’ ने अपने सभी टारगेट पर अचूक निशाना साधा, जिसके बाद भारतीय सेना के शस्त्र बेड़े में शामिल करने के लिए इसे तैयार मन जा रहा है.

साल 2017 और 2018 में नाग एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल के दो सफल परीक्षण किए जा चुके हैं.  2018 में इसका विंटर यूजर ट्रायल (सर्दियों में प्रयोग) किया गया था. बताया जा रहा है की अब तक ट्रायल के लिए रखी गयी इस मिसाइल का उत्पादन इस साल के अंत तक शुरू किया जा सकता है.

नाग का निर्माण भारत में मिसाइल बनाने वाली अकेली सरकारी कंपनी भारत डायनामिक्स लिमिटेड (हैदराबाद) करेगी. भारतीय सेना 8 हजार नाग मिसाइल खरीद सकती है, जिसमें शुरुआती दौर में 500 मिसाइलों के आर्डर दिए जाने की संभावना है.

ALSO READ: कर्नाटक संघर्ष: कुमारस्वामी ने कांग्रेस के बागी विधायक रामलिंग रेड्डी से की…

बता दें कि ‘नाग’ के परीक्षण में अब तक 350 करोड़ की लागत आ चुकी है. 230 किलोमीटर की रेंज रखने वाली यह मिसाइल दिन के उजाले के साथ-साथ रात के अंधेरे में भी अपने टारगेट को बिना चूके भेद सकती है.

इसका कुल वजन मात्र 42 किलो है. यह वज़न में इतनी हलकी है कि इसे आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है, जिसके कारण सेना के ऑपरेशन में यह बेहद कारगर साबित हो सकती है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button