ताज़ा खबरेंभारत

उत्तरप्रदेश में नहीं थम रहा डेंगू-बुखार का कहर, एक सप्ताह में 10 बच्चों ने बुखार से तोड़ा दम; फिरोजाबाद में मृतकों की संख्या 180 के पार

उत्तर प्रदेश में डेंगू और वायरल बुखार का कहर थम नहीं रहा है। इस राज्य की बात करे तो फिरोजाबाद में अब तक कई बच्चों समेत 62 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। मथुरा हो या मेरठ हर जगह डेंगू के मरीज हैं। पूरे यूपी की बात करे तो यहाँ अब तक 100 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं वहीं, मथुरा में तो 15 से ज्यादा मौतें हुई हैं।

मेरठ में लगभग 80 मरीज़ अस्पताल में भर्ती।

मेरठ में डेंगू के नए मरीज चिंता बढ़ा रहे हैं। यहाँ करीब 80 मरीज अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। यहां जिला प्रशासन डेंगू की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करने में जुटा है। इसके अलावा वाराणसी में डेंगू के मामले कम हैं, लेकिन यहां वायरल बुखार के मरीजों की संख्या अधिक है।
यह भी पढ़े: COVID-19 LIVE | देश में कोरोना के मामलों ने बड़ी रफ़्तार: बीते 24 घंटे में दर्ज 30 हजार से ज्यादा मिले संक्रमित, 309 लोगों की मौत

मेरठ में बीते दिन मिले 17 मरीज़, कुल मरीज़ों की संख्या 150 के पार।

मेरठ में लगातार बढ़ते डेंगू के मरीजों के बीच शनिवार को 17 मरीज मिलने से जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 150 के पास पहुंच गई है। मेरठ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि मेरठ में 84 एक्टिव केस हैं जबकि 75 मरीज स्वस्थ होकर घर वापस लौट गए हैं। अगर कल की बात करें तो डेंगू के 17 नए मरीज मेरठ में मिले थे। उन्होंने कहा कि लोग पहले के मुकाबले ज्यादा जागरूक हो रहे हैं। हर जगह लोगों ने साफ सफाई रखनी शुरू कर दी है।

वाराणसी में वायरल बुखार से हड़कंप।

वाराणसी में डेंगू के प्रकोप में समय और सावधानी के साथ थोड़ी कमी आई है, लेकिन वायरल बुखार ने लोगों को तपा के रख दिया है। गौरतलब है कि वाराणसी के अस्पतालों में डेंगू के मरीज अब धीरे-धीरे कम होने लगे हैं।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button