ताज़ा खबरेंभारत

प्रधानमंत्री के बर्थडे पर कोरोना वैक्सीनेशन का नया रिकॉर्ड, पहली बार एक दिन में लगाईं गई 2 करोड़ से ज्यादा डोज़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देश ने वैक्सीनेशन अभियान में नया रिकॉर्ड बना है। एक दिन में पहली बार 2 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज़ लगाई जा चुकी है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी ने दो करोड़ वैक्सीन की डोज़ लगाने का लक्ष्य रखा था, जिसे दिन खत्म होने से काफी पहले ही पूरा कर लिया गया। इसी के साथ आज वैक्सीनेशन को लेकर देश में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

कुछ ऐसी थी टीकाकरण की रफ़्तार।

बता दे शाम 5 बजे तक रफ्तार ऐसी थी कि तकरीबन हर सेकंड 617 और हर मिनट 37 हजार लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गई थी। इतना ही नहीं, इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए देश में 1,09,686 टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे।

देशवासियों की तरफ़ से प्रधानमंत्री जी को उपहार – मनसुख मांडविया

मनसुख मांडविया ने ट्वीट करते हुए कहा, #VaccineSeva को चरितार्थ करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों एवं देशवासियों की तरफ़ से प्रधानमंत्री जी को उपहार। प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर आज भारत ने नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए एक दिन में 2 करोड़ टीके लगाने का ऐतिहासिक आँकड़ा पार किया है। Well done India!

अक्टूबर के मध्य तक 100 करोड़ के पार होगा आंकड़ा।

देश में कोरोना के खिलाफ चल रहे टीकाकरण को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही वैक्सीनेशन का आंकड़ा 100 करोड़ के पार पहुंच सकता है। सूत्रों के मुताबिक, अक्टूबर के मध्य तक देश में कोरोना वैक्सीन की सौ करोड़ टीके की खुराक लगाई जा सकती है। इसमें वैक्सीन की पहली और दूसरी दोनों खुराकें शामिल हैं।

भाजपा मना रही सेवा और समर्पण दिवस।

दरअसल, भाजपा पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा और समर्पण दिवस के तौर पर मना रही है। इसी क्रम में वैक्सीनेशन अभियान में नया रिकॉर्ड बनाने का संकल्प आज लिया गया था।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button